जानिए खून चूसने वाले अजीबों गरीब जीव के बारे मैं बाते।

करीब 20 साल की खोजी अभियान के बाद एक बेहद रहस्यमयी जीव के बारे में पता चला है। 'लिविंग डायनासोर' कहे जाने वाले प्रागैतिहासिक काल के इस रहस्यमयी जीव को ऑस्ट्रेलिया के शहर मारग्रेट रिवर में रहने वाले टूर गाइड सीन ब्लॉकसीज ने स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर ढूंढ निकला है। इस रहस्यमयी जीव बारे में ऐसा माना जाता है कि ये जानवरों का खून पीता है। 

इस रहस्यमयी जीव का नाम लैम्प्रे (Lampreys) है। कहा जाता है कि ये जीव लाखों साल पहले से धरती पर है और जिन जानवरों को अपना शिकार बनाता है उनका खून पी जाता है। इस जीव को ढूंढ निकालने वाले टूर गाइड सीन ब्लॉकसीज ने कहा कि वे पिछले 20 साल से इस जीव को खोज रहे थे। उन्होंने इस जीव के बारे में कई कहानियां सुनी थी। ये जीव जानवरों के लिए काफी खतरनाक है, लेकिन इससे इंसानों को कितना खतरा है आइये जानते हैं... 

इंसानों के लिए कितना खतरनाक है ये जीव ?

कुछ लोग इसे वैंपायर फिश भी कहते हैं। फिलहाल इंसानों के लिए इस जीव को खतरा नहीं समझा जा रहा है, क्योंकि अभी तक ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है, जिसमें इसने इंसानों को आपने शिकार बनाया है। 

सीन ब्लॉकसीज ने बताया कि उनको जब इस जीव के दिखाई देने की जानकारी मिली तो वे काफी उत्साहित हो गए थे। उन्होंने कहा कि उन्हें एक ही साथ छह की संख्या में ये जीव मिले हैं। कहा जाता है कि ये जीव अपना शुरुआती समय ताजा पानी में बिताते हैं। इसके बाद समुद्र में चले जाते हैं और बाद में ये वापस नदी की ओर आते हैं और फिर मर जाते हैं। 

इस अनोखे जीव के बारे में जानकारी मिलने पर ऑस्ट्रेलिया की एक यूनिवर्सिटी में सीनियर रिसर्च फेलो स्टीफन बिटी ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की नदी में इस जीव का पाया जाना काफी उत्साहित करने वाला है। साथ ही उन्होंने कहा कि हम पैरेंट्स, बच्चों और अन्य लोगों को इस बात के लिए प्रेरित करना चाहते हैं कि बारिश के मौसम में इस जीव को देखने जा सकते हैं। 




Post a Comment

Previous Post Next Post