जानिए दुनिया के कुछ अजीबों गरीब फूलों (Flowers )के बारे मैं।

 
फूल सिर्फ खुशबू के लिए ही नहीं बल्कि अपनी सुंदरता के लिए भी जाने जाते हैं। पूजा से लेकर घर की सजावट तक में फूलों का इस्तेमाल किया जाता है। दुनिया में करीब 369,000 प्रजातियों के फूल खिलते हैं। फूल सुंदरता के अलावा हमारी सेहत का भी ख्याल रखते हैं। खूबसूरत फूलों को देखकर मन को एक सुकून मिलता है। अभी तक तो हम फूलों को उनकी खूबसूरती, सजावट और खुशबू से पहचानते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में कुछ ऐसे भी फूल हैं जो दिखते तो बहुत खूबसूरत हैं लेकिन खुशबू की जगह भयानक बदबू करते हैं। सिर्फ यही नहीं दुनिया में कुछ ऐसे भी फूल होते हैं जो देखने में भी काफी विचित्र होते हैं। कुछ फूल तो कंकाल जैसे दिखते हैं। वहीं कुछ फूल बंदर की शक्ल जैसे दिखते हैं। आइए हम आपको ऐसे ही 10 खूबसूरत फूलों से के बारे में बताते हैं जो बेहद विचित्र हैं... 

मंकी ऑर्चिड

इस फूल को द ड्रैकुला सिमिया भी कहते हैं। यह बेहद दुर्लभ प्रजाति का फूल है। मंकी ऑर्चिड को ध्यान से देखने पर आपको फूल के बीच में बंदर की शक्ल दिखाई देगी। इस फूल से पके हुए संतरे की महक आती हैं। यह फूल इक्वाडोर के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों और पेरू में पाया जाता है।  

हुकर्स लिप्स 

इसे हुकर्स लिप्स या किसिंग लिप्स प्लांट भी कहा जाता है। इसकी पंखुड़ियां गहरे लाल रंग की होती हैं। इन्हें देखने से लगता है जैसे किसी महिला के होठों पर लिपस्टिक लगी हो। यह मध्य और दक्षिणी अफ्रीका के उष्णकटिबंधीय वर्षावनों में पाया जाता है।   

ब्लीडिंग हार्ट   

 इस फूल को देखने से ऐसा लगता है कि किसी के दिल से खून टपक रहा है। इसलिए इसे ब्लीडिंग हार्ट नाम दिया गया है। ये फूल साइबेरिया, उत्तरी चीन, कोरिया और जापान में मिलता है। 

बैलेरिना ऑर्चिड  

इस फूल को सामने से देखने पर लगता है कि कोई बैलेरिना डांसर नाच रही है। ये आमतौर पर ऑस्ट्रेलिया के द्वीपों पर देखने को मिलते हैं। ये जिस इलाके में पैदा होती हैं, वहां पर खरगोश और कंगारू इन फूलों के लिए खतरनाक है, क्योंकि वो इसे खा जाते हैं। 

डक ऑर्चिड

कैलियाना आमतौर पर डक ऑर्चिड के नाम से जानी जाती है। इन फूलों को देखकर ऐसा लगता है कि कोई बत्तख उड़ रही हो और उसके पंख ऊपर की तरफ उठे हुए हों। ये ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड, साउथ ऑस्ट्रेलिया और तस्मानिया में पाया जाता है।  

स्नैपड्रैगन या कंकाल वाला फूल 

इस फूल को ड्रैगन फ्लावर या स्नैपड्रैगन फ्लावर कहते हैं। जब यह फूल उगता है तब इसके पत्ते ड्रैगन जैसी आकृति बनाते हैं। एक बार फूलों की पत्तियां गिर जाती हैं, तब ये किसी कंकाल की तरह दिखने लगते हैं। ये फूल यूरोप, अमेरिका और उत्तरी अफ्रीका में पाया जाता है।  

Post a Comment

Previous Post Next Post